Chhattisgarh Sports Investiture Ceremony: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के बच्चों और युवाओं के बीच पढ़ाई और खेल प्रति प्रोत्सहन बढ़ाने के लिए लगातार प्रायस कर रही हैं। इसी तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह पहुंचे। यहां सीएम साय ने अलग-अलग राज्य खेल अलंकरण समारोह में 544 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि प्रतिभा भगवान की देन है, यह समाज को ईश्वर का अनुपम उपहार है।
सीएम साय का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहा कि किसी भी व्यक्ति की प्रतिभा भगवान की देन है, जब यह प्रतिभा निखरती हैं तो समाज भी निखरता है। सीएम साय ने कहा कि आज 5 साल बाद छत्तीसगढ़ में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनके हक का सम्मान और पुरस्कार मिलने जा रहा है। इसके साथही उन्होंने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं कि उन्हें इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने का मौका मिला।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय उपस्थिति में जारी हुआ नोटिस इनवाइटिंग टेंडर, जानिए देश के लिए कैसे फायदामंद
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को किया जाएगा पुनर्जीवित
इसके साथ ही सीएम साय ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की आवासीय खेल अकादमी शुरू करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित किया जाएगा, इसके लिए छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जशपुर में मॉडर्न स्पोर्ट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, वहीं रायगढ़ और बलौदाबाजार जिले में इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के निर्माण का फैसला किया गया है। इसके अलावा सीएम साय ने बताया कि राज्य में 74 खिलाड़ियों को नौकरी दी जा चुकी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines