Chhattisgarh CM Vishnudev Sai in Mass Marriage: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिना रुके प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सीएम साय ने हमेशा प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। इसी सोच बढ़ावा देते हुए सीएम साय प्रदेश की राजधानी रायपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम साय ने नवविवाहित जोड़ों को 21-21 हजार रुपए की सहायता राशि और 32 प्रकार की उपहार सामग्री भेंट में दी। इसके साथ ही सीएम साय ने हरदिहा साहू समाज को 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।
सीएम साय ने दिया नवविवाहितों को आशीर्वाद
यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम रायपुर के ग्राम कांदुल में हरदिहा साहू समाज की तरफ से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हरदिहा साहू समाज के 97 जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री साय ने सभी नवविवाहित जोड़ों को उनके सुखमय एवं मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले 97 नव दंपतियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की सहायता राशि का चेक भी बांटा गया। इसके अलावा सीएम साय ने इस मौके पर हरदिहा साहू समाज को आबंटित 5 एकड़ की भूमि का पट्टा दिया। इसके साथ ही उन्हेंने इस सजाम को आबंटित भूमि के बाउंड्री वॉल के लिए 25 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया।
यह भी पढ़ें: CM विष्णुदेव साय ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, दिव्यांगों को बांटे प्रमाण पत्र
सीएम साय का संबोधन
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि माता कर्मा ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। इस दौरान सीएम साय ने कुसुम नारा में सालों से तपस्या कर रहे संत सत्यनारायण बाबा के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका मेरे जीवन में बड़ा प्रभाव रहा है और भी वह भी साहू समाज से आते हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines