---विज्ञापन---

CM विष्णुदेव साय ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, दिव्यांगों को बांटे प्रमाण पत्र

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई छोटे बच्चों को अपनी गोद में पोलियो की दो बूंद पिलाई। इसके साथ ही सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश के किसानों, बच्चों और बुजुर्गों के प्रति स्नेह किसी से छिपा नहीं है। सीएम साय का यह स्नेह उनकी योजनाओं और रोज के कार्यक्रम में भी देखने को मिला है। रविवार को भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे, यहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत करते हुए नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई। इतना ही नहीं, बगिया में दिव्यांगजनों के बीच दिव्यांग प्रमाण पत्र, बस पास, जैसी चीजें भी बांटी। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य केन्द्र और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोलियो बूथ बनाने का भी ऐलान किया।

सीएम साय ने लोगों से की अपील

सीएम साय ने इस दौरान अपने निवास स्थान के पास रहने वाले कई छोटे बच्चों को अपनी गोद में पोलियो की दो बूंद पिलाई। इस दौरान सीएम साय ने बच्चों के माता-पिता को पोलियो की दो बूंद के बारे में समझाते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को हर महीने दो बूंद जिंदगी खुराक जरूर पिलाएं, ताकि भविष्य में बच्चों को पोलियो बीमारी का सामना न करना पड़े। इसके साथ उन्होंने बताया कि 3 मार्च 2024 से लेकर 6 मार्च 2024 तक ग्राम में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। सीएम ने लोगों से कहा कि वह अपने 5 साल तक का विषेश ध्यान रखें और उन्हें पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के खातों में कब आएंगे महतारी वंदन योजना के पैसे? खुद CM विष्णु देव साय ने बताया

जशपुर जिले को सशक्त बनाना है लक्ष्य

इसके साथ ही सशक्त जशपुर अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम बगिया के दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र, बस पास, जैसी जरूरी सरकारी सामग्री उपलब्ध करवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘सशक्त जशपुर अभियान’ का मकसद सिर्फ जशपुर जिले को सभी क्षेत्रों में सशक्त बनाना है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 03, 2024 07:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola