Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विकास के साथ-साथ आम लोगों के हितों से जुड़े भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा सीएम विष्णुदेव साय प्रदेश की संस्कृति और परंपरा को भी आगे बढ़ा रहे हैं। इसी सिलसिले में सीएम साय सोमवार को मुंगेली के ग्राम चलान पहुंचे, जहां 108 महाकुंडीय यज्ञ, शिव महापुराण और विराट संत सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम साय ने राज्य के राम भक्तों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने का ऐलान किया।
सीएम विष्णुदेव साय का संबोधन
इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुंगेली जिले में 108 महाकुंडीय यज्ञ, शिव महापुराण और विराट संत सम्मेलन आयोजन होना राज्य के लिए यह बहुत ही सौभाग्य की बात है। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है और प्रभु श्रीराम पूरे छत्तीसगढ़ भांजे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत सरकारी खर्चे पर राज्य के राम भक्तों को अयोध्या धाम ले जाया जाएगा। इसके साथ ही सीएम साय ने बताया कि रायपुर से 5 मार्च को 2 ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई को दी 268.54 करोड़ की सौगात, 26 विकास कार्यों का श्रीगणेश
पीएम मोदी की गारंटी पर हो रहा काम
इसके साथ ही सीएम साय ने बताया कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर तेजी से काम किया जा रहा है। राज्य सरकार अपने वादों पर खरा उतरने की लगातार कोशिश कर रही है। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि मुंगेली की इस धरती में इतना बड़ा आयोजन होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। यह बाबा भोले की महिमा है कि इस विशाल यज्ञ में इतनी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। इस नजारे को देख ऐसा लग रहा है कि महाशिवरात्रि की शुरुआत हो गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
8 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines