CM Vishnudev Sai Targets Kanhaiya Kumar: कांग्रेस पार्टी के नेता कन्हैया कुमार इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, कन्हैया कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा की तुलना जनरल डायर और रावण से की। इसके बाद से ही भाजपा के नेताओं द्वारा कन्हैया कुमार पर इस बयान को लेकर वार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कन्हैया कुमार पर इस बयान के लिए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कन्हैया कुमार को देश की जनता इसका अच्छा जवाब देगी और उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा।
कन्हैया कुमार पर सीएम साय का पलटवार
सीएम विष्णुदेव साय ने कन्हैया कुमार के जनरल डायर वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह सब कोई नई बात नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले भी बहुत कुछ कहा जा चुका है। देश की जनता में कांग्रेस की स्वीकार्यता ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और कन्हैया कुमार को देश की जनता अच्छा जवाब देगी। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: ‘भाजपा का घोषणा पत्र, विकसित भारत का संकल्प पत्र है’ छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने किया दावा
सीएम साय का दावा
सीएम साय ने राहुल गांधी के INDIA और NDA को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि सब जनता देख रही है, देश में इन दिनों माहौल भाजपा के पक्ष में है। प्रदेश में भी हर जगह मोदीमय है, भाजपा प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत को दर्ज करने वाली है। कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं है, इसलिए बौखलाहट में आकर वो लोग कुछ भी कह रहे हैं। इमरजेंसी इनकी सरकार में लगी थी और आज यह लोग लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines