Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार राज्य के कोने-कोने तक विकास को पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पूरी कोशिश रहती है कि वह प्रदेश के लोगों की जिंदगी को आसान बना दिया जाए। हाल ही में सीएम साय बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण समारोह पहुंचे। यहां उन्होंने 28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
सीएम साय की बालोद जिले को सौगात
सीएम साय द्वारा किए गए 65 विकास कार्यों में से 20 कार्यों का लोकार्पण किया गया है, जिसमें 20 करोड़ 87 लाख रुपये का खर्च होगा। इसके अलावा, 45 कार्यों का भूमिपूजन किया गया है, जिसकी अनुमानित लागत 7 करोड़ 12 लाख रुपये है। सीएम साय ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 विकास कार्यों का लोकार्पण किया है, जिसकी लागत 7 करोड़ 56 लाख रुपये होगी। इसके साथ ही, यहां सीएम साय ने 6 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत वाले 18 कार्यों का भूमिपूजन किया है। डौंडीलोहारा में सीएम साय ने 6 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत वाले 7 विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। इसी तरह, गुण्डरदेही क्षेत्र में 6 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से 3 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया है।
यह भी पढ़ें: देश में पहली बार राजनीतिक मंच से 6 हजार रेल प्रोजेक्टों का शुभारंभ, पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दिया बड़ा तोहफा
पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा
बता दें कि, मंगलवार (12 मार्च 2024) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 85,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाले 6,000 से अधिक रेल प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया, जिसमें उन्होंने 36,968 करोड़ रुपये की लागत वाली रेल परियोजनाएं छत्तीसगढ़ में शुरू की। छत्तीसगढ़ को रेल प्रोजेक्ट की इतनी बड़ी सौगात देने के लिए सीएम साय ने पीएम मोदी का आभार जताया।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines