नितिन गडकरी से छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय करेंगे मुलाकात, नेशनल हाईवे की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर होगी चर्चा

CM Vishnu deo Sai Will Visit Delhi Today: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

cm vishnu deo sai delhi visit

cm vishnu deo sai delhi visit

CM Vishnu deo Sai Will Visit Delhi Today: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के अधिकारियों को भी मौजूद रहने के लिए कहा गया है। इस बैठक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा करना है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य ने हमेशा राजमार्ग परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन में पूरा समर्थन दिया है। कुछ परियोजनाएं अभी भी अलग-अलग अवरोधों के कारण धीमी गति से चल रही हैं। इस बैठक के जरिए इन अवरोधों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

लंबित मुद्दों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान

केंद्रीय मंत्री गडकरी छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा कर रहे हैं। ताकि, कार्यों का समय पर और कुशलता से अमल हो सके। बैठक में वन विभाग से क्लीयरेंस, राजस्व और खनन से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। क्योंकि, इनसे कई परियोजनाओं में बाधाएं आ रही हैं। नितिन गडकरी को उम्मीद है कि, इस समीक्षा से सभी लंबित मुद्दों का समाधान हो जाएगा और परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ