हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

होली से पहले विष्णु देव सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, मनरेगा कर्मियों को दिलाया 2 महीने से रुका वेतन

Chhattisgarh: होली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने मनरेगा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, 2 महीने से रुकी सैलरी कर्मियों को सौंप दी गई है। इसे संवेदनशील मुद्दा मानते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एक्शन लिया।

विज्ञापन
Chhattisgarh News

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मनरेगा कर्मियों और खासकर तकनीकी सहायकों को राज्य स्तर पर 2 महीने से ज्यादा समय से वेतन नहीं मिला पा रहा था। ऐसे में, छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात भी की थी। जिले में लंबित वेतन/मानदेय से जुड़े मामले को लेकर इस महीने में आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें: ‘भूपेश बघेल ने प्रदेश का विकास रोका’ सीएम साय ने कार्यकर्ता सम्मेलन में लगाए गंभीर आरोप

इस मुद्दे को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एक्शन लिया है। कर्मचारियों की लंबित वेतन की समस्या को संवेदनशील मुद्दा मानते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मंत्रालय, पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार से समन्वय स्थापित कर बजट की मांग की। इसके साथ-साथ मनरेगा कर्मचारियों का वेतन/मानदेय जारी करने के लिए विभाग को निर्देशित भी किया गया।

विज्ञापन

इस सिलसिले में आज आयुक्त दीपक सोनी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रदेश के मनरेगा कर्मचारियों का लंबित वेतन होली से पहले जारी कर दिया है। त्योहार से पहले रुके हुए वेतन मिल जाने से कर्मचारी काफी खुश हैं। महासंघ के प्रांताध्यक्ष अजय क्षत्री ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को होली महापर्व की शुभकामना देते हुए आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarh

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: प्रदेश में आचार संहिता को लेकर प्रशासन सख्त, अवैध 2.84 करोड़ जब्त

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola