---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

‘भूपेश बघेल ने प्रदेश का विकास रोका’ सीएम साय ने कार्यकर्ता सम्मेलन में लगाए गंभीर आरोप

CM Vishnudev Sai Target Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजनांदगांव में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन पहुंचे। यहां उन्होंने संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कई गंभीर आरोप लगाए।

CM Vishnudev Sai Target Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। सीएम विष्णुदेव साय लगातार चुनावी सभाओं और रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इन्हीं चुनावी दौरे के दौरान सीएम साय शुक्रवार को राजनांदगांव पहुंचे। यहां उन्होंने शिवनाथ वाटिका में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव जीतने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप भी लगाए।

---विज्ञापन---

सीएम साय ने लगाए बघेल पर गंभीर आरोप 

इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश का विकास और प्रधानमंत्री योजना के तहत गरीबों को आवास मिलने से रोका है। इसके अलावा महादेव सट्टा एप मामले में भी वह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: प्रदेश में आचार संहिता को लेकर प्रशासन सख्त, अवैध 2.84 करोड़ जब्त

---विज्ञापन---

भाजपा प्रत्याशी पर है पूरा विश्वास

मीडिया से बात करते हुए सीएम साय ने कहा कि यहां से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे हैं, जो कि काफी अनुभवी और प्रखर वक्ता हैं। अगर वह यह जीतते हैं तो यहां के मुद्दों को लोकसभा में काफी प्रमुखता से उठाएंगे। निश्चित रूप से यहां की जनता उन्हें दोबारा सांसद बनाकर लोकसभा में भेजेगी। यहां के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है।

राजनांदगांव पहुंचे सीएम साय 

बता दें कि, विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजनांदगांव पहुंचे। इसलिए यहां के पार्टी कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पूरे गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इस सम्मेलन को भाजपा लोकसभा उम्मीदवार संतोष पांडे सहित पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने भी शामिल रहे।

First published on: Mar 22, 2024 07:13 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola