Cabinet Minister Tankram Verma Attack on Congress: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानबंदी जंग का सिलसिला तेज हो गया है। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के खेल युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी विरासत टैक्स के रूप में लोगों की संपत्ति हड़पना चाहती है।
कैबिनेट मंत्री का कांग्रेस पर वार
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा गुरुवार को भिलाई भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी लोगों की संपत्ति हड़पना चाहती है। विरासत टैक्स के रूप में कांग्रेस पार्टी लोगों की अपनी संपत्ति को सरकारी खजाने में जमा कराएगी। मंत्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रमुख सलाहकार और राहुल गांधी के राजनीतिक प्रशिक्षक सैम पित्रोदा ने अमेरिका की तरह भारत में भी इन्हेरिटेंस टैक्स लगाने की बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- वहां भी हो जाएगी विदाई
कांग्रेस की नियत साफ नहीं
मंत्री टंकराम वर्मा ने राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि पित्रोदा का बयान अचानक और जबान फिसलने के कारण नहीं आया है। दरअसल यह एक सोची समझी चाल है। कांग्रेस पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने हैदराबाद में साफ तौर पर कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो सबकी वित्तीय स्थिति का सर्वे करवाया जाएगा। इस सर्वे के आधार पर क्रांतिकारी निर्णय लिए जाएंगे। टंकराम वर्मा ने कहा कि इससे सभी वर्ग प्रभावित होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा मध्यम वर्ग के लोग प्रभावित होंगे। यह सब टैक्स जरिए किया जाएगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines