---विज्ञापन---

‘स्वदेशी मेले भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हैं’, छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा दावा

Chhattisgarh Cabinet Minister Laxmi Rajwade: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्राम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी मेला हमारे भारत देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है।

---खबर नीचे जारी है---

Chhattisgarh Cabinet Minister Laxmi Rajwade: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार मेहनत कर रही है। जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में औद्योगिक विकास को लेकर काम कर रहे हैं। वहीं उनकी कैबिनेट मंत्री अपने-अपने विभाग के साथ राज्य के विकास के लिए का कर रहे हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शुक्रवार को कवर्धा पहुंचीं। यहां उन्होंने पीजी कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला का शुभारंभ किया। कार्यक्राम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी मेला हमारे भारत देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाता है।

देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि स्वदेशी मेला के जरिए अपने देश में बनी चीजों को खरीदने का मौका मिलता है। इससे स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा और बनाने प्रेरणा मिलती है। देश में बनी चीजे आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का भाव पैदा करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया की मुहीम के जरिए स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इसी मुहीम के तहत डिजिटल इंडिया को भी आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इन सभी कोशिशों के साथ देश मजबूत होता जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, गाय के साथ किया गंदा काम

देश को आत्मनिर्भर बनाना

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तरफ से प्रदेश में स्वदेशी वस्तु को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार अपने प्रदेश का समान खरीद कर देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर रहे हैं, ऐसा ही हमें भी करना चाहिए। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य में लगातार हो रहे स्वदेशी मेला के जरिए यह कोशिश की जा रही है कि पहले हमारा देश आर्थिक स्थिति मामले में 11वे नंबर पर था, लेकिन आज भारत 5वे नंबर पर है। हमें इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि हमारे पास कौन सी स्वदेशी वस्तुएं मौजूद है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 18, 2024 04:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola