छत्तीसगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, गाय के साथ किया गंदा काम

Chhattisgarh Bilaspur News : छत्तीसगढ़ में गाय के साथ गंदा काम करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष व्याप्त है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Chattisgarh Police

छत्तीसगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली हुई वारदात।

Chhattisgarh Bilaspur News : छत्तीसगढ़ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स पर गाय के साथ गंदा काम करने का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में एक ऐसी वारदात हुई, जिसके बारे में सुनकर लोग हैरान रह गए कि कैसे कोई शख्स ऐसा गंदा काम कर सकता है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। गंदा काम करने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा व्याप्त है। हिंदू और गौसेवक संगठनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

आरोपी की हरकत सीसीटीवी में हुई कैद

विज्ञापन

जब शख्स गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था तब उसकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया, जिससे आसपास के लोग आक्रोश में हैं। उन्होंने इस आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल तेज कर दी।

विज्ञापन

क्या है कानून?

देश में पशु के प्रति क्रूरता को रोकने के लिए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 बनाया गया है। इसके तहत पशुओं को अनावश्यक पीड़ा या दर्द पहुंचाने पर सजा का प्रावधान है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 में पशुओं के प्रति क्रूरता के कई रूपों का जिक्र है, जैसे कि घायल करना, ज्यादा काम कराना, ज्यादा भीड़भाड़, परित्याग और जहर देना।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ