Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को दिनदहाड़े बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। नक्सलियों ने परिजनों के सामने उनकी कुल्हाड़ी और चाकू से मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत है। इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।
और पढ़िए –Gorakhpur News: रुपयों के लेनदेन में बड़े भाई ने छोटे की पीट-पीटकर की हत्या
परिजनों के साथ पेकरम से लौट रहे थे
जानकारी के मुताबिक नीलकंठ परिजनों के साथ पेकरम से लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में नक्सलियों ने उनकी गाड़ी को घेरकर रोक लिया। फिर उनकी बड़ी की बेरहमी से हत्या कर दी। आवापल्ली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार हत्यारे जंगल में फरार हो गए। नक्सलियों के स्मॉल एक्शन ग्रुप ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
और पढ़िए –Bihar News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर झड़प, 1 महिला की मौत और 6 घायल
15 सालों से उसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष थे
नीलकंठ कक्केम पिछले 15 सालों से उसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष थे। वह इससे पहले जनपद पंचायत सदस्य समेत अन्य कई पदों पर रहे थे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं। पुलिस लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines