Chhattisgarh: बीजेपी नेता नीलकंठ कक्केम की कुल्हाड़ी और चाकू से गोदकर नृशंस हत्या
Edited By Amit Kasana

नीलकंठ कक्केम
Edited By Amit Kasana

नीलकंठ कक्केम
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को दिनदहाड़े बीजेपी के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। नक्सलियों ने परिजनों के सामने उनकी कुल्हाड़ी और चाकू से मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत है। इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक नीलकंठ परिजनों के साथ पेकरम से लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में नक्सलियों ने उनकी गाड़ी को घेरकर रोक लिया। फिर उनकी बड़ी की बेरहमी से हत्या कर दी। आवापल्ली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार हत्यारे जंगल में फरार हो गए। नक्सलियों के स्मॉल एक्शन ग्रुप ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
नीलकंठ कक्केम पिछले 15 सालों से उसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष थे। वह इससे पहले जनपद पंचायत सदस्य समेत अन्य कई पदों पर रहे थे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं। पुलिस लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: