Chhattisgarh Board of Secondary Education Helpline: छत्तीसगढ़ में जल्द ही 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं, मार्च के महीने से राज्य में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। प्रदेश में इन दिनों बच्चे अपने एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। छात्रों की तैयारी में अब छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल भी उनकी मदद करने को आगे आया है। शिक्षा मंडल की तरफ से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा के छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 2024 शुरू की गई है। 22 फरवरी से लेकर 22 मार्च तक संचालित रहेगी।
हेल्पलाइन पर 344 मामलों निराकरण
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस हेल्पलाइन पर विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में होने वाली समस्याओं का समाधान किया जाता है। इसके अलावा यहां मनोवैज्ञानिक डॉ. वर्षा वरवंडकर द्वारा बच्चों की तनाव संबंधी समस्याओं को दूर किया जाता है। पिछले 4 दिनों में हेल्पलाइन पर 344 फोन कॉल आए, जिसका निराकरण किया गया। वहीं आज इस हेल्पलाइन नंबर पर 136 फोन कॉल प्राप्त हुए। हेल्पलाइन पर सबसे ज्यादा कॉल बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा, बलरामपुर, रायपुर, सक्ती, गरियाबंद, दुर्ग, महासमुन्द, बलौदाबाजार, धमतरी और राजनंदगांव जिलों से आई है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल के कंटेस्टेंट सिमरदीप और राजदीप से मिले, देश का नाम रोशन करने पर दी बधाई
क्या होती हैं विद्यार्थियों की समस्यां
हेल्पलाइन पर ज्यादातर विद्यार्थियों का सवाल मॉडल पेपर से कितना प्रतिशत प्रश्न आएगा? यही होता है। वहीं अधिकांश बच्चों ने बताया कि तैयारी के दौरान पढ़ाई करते-करते उन्हें नींद आ जाती है। वहीं कुछ विद्यार्थियों की समस्या यह है कि उन्हें पढ़ा हुआ कुछ भी याद नहीं रहता है। इसी तरह कई सवाल विद्यार्थी हेल्पलाइन पर पूछते हैं। बता दें कि रविवार और बाकी सरकारी छुट्टियों को छोड़कर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की यह हेल्पलाइन सभी दिन काम करती हैं। यहां कॉल पर बच्चों को मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक, मनोवैज्ञानिक, विषय-विशेषज्ञ और मंडल के अधिकारी की तरफ से पूरी मदद मिलेगी।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
10 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines