रायपुर में 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा 74 परीक्षा केन्द्रों पर सफलता पूर्वक संपन्न, अनुपस्थित रहे 159 छात्र

Chhattisgarh 10th-12th Board Exams: छत्तीसगढ़ में सोमवार को कक्षा 12वीं का अंग्रेजी पेपर था। रायपुर जिले के 74 परीक्षा केन्द्रों पर अंग्रेजी का पेपर अच्छे से पूरा हुआ। हालांकि, 8,402 परीक्षार्थियों में से 159 छात्र पेपर में अनुपस्थित रहें।

Chhattisgarh 10th and 12th board exams

छत्तीसगढ़ में12वीं की बोर्ड परीक्षा

Chhattisgarh 10th-12th Board Exams: छत्तीसगढ़ में इन दिनों 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) पूरे राज्य में सेशन 2023-24 की बोर्ड परीक्षा करवाई जा रही हैं। सोमवार को कक्षा 12वीं का अंग्रेजी पेपर था। रायपुर जिले के निर्धारित 74 परीक्षा केन्द्रों पर सफलता पूर्वक अंग्रेजी का पेपर संपन्न हुआ, लेकिन इस दौरान 8,402 परीक्षार्थियों में से 159 छात्र पेपर में अनुपस्थित रहें। इस बात की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल ने दी।

एग्जाम सेंटर का औचक निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल ने बताया कि सूरजपुर विकासखंड के सरकारी बालक स्कूल के एग्जाम सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्हें परीक्षा में से 159 छात्र अनुपस्थित मिले। बता दें कि हाल ही में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम दे रहे बच्चों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की और उन्हें परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र भी बताया। वित्त मंत्री ने बच्चों से कहा कि वे अपनी तैयारी पर भरोसा रखें, मन में शांति रखें और तनाव मुक्त होकर धैर्य के साथ अपनी परीक्षा दें।

परीक्षार्थियों के लिए फ्री हेल्पलाइन सर्विस

इसके अलावा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की भी तरफ से बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए फ्री हेल्पलाइन शुरू की गई है। इस फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002334363 के जरिए CGBSE छात्रों को परीक्षा जुड़े डर और तनाव को दूर करने का काम करती है। इस हेल्पलाइन नंबर पर बच्चों को मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, विषय विशेषज्ञ, मंडल के अधिकारी से परीक्षा के लिए पूरा सपोर्ट किया जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ