Chhattisgarh BJP Workers Angry On Congress: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। ऐसे में इसी प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष चरंदास महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा विवादित बयान दे दिया, जिसके बाद से ही भाजपा की तरफ से चरंदास महंत के इस बयान की निंदा की जा रही है। पीएम मोदी को लेकर अभद्र बयान देने वाले चरंदास महंत पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन तक हमलावर हुए हैं। इन सभी नेताओं ने चरंदास महंत समेत पूरी कांग्रेस पार्टी पर जमकर वार किया है।
सीएम साय ने कहा- ‘पहले मुझे मारों लाठ’
चरण दास महंत के इस बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि वह प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष द्वारा पीएम मोदी के लिए दिए गए अभद्र बयान की आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी मोदी का परिवार हूं पहला डंडा मुझे मारे, इस बार जानता बर्दाश्त नहीं करने वाली हैं। इससे पहले भी कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी की अनेकों तरह की गालियां दी गई हैं, कभी उन्हें देश का चौकीदार चोर कहा जाता है तो कभी मौत का सौदागर। इस तरह के बयान का खमियाज़ा पूरी कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा। इस बार एक भी सीट कांग्रेस को नहीं जीतेगी।
बयान के लिए तत्काल मांगे माफी
प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने भी चरण दास महंत के बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने X पोस्ट में कहा कि अंतराष्ट्रीय फोरम भारत के जिस प्रधानमंत्री को विश्व का शिखर राजनेता माना जाता है। उस पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष सिर फोड़ने की बात कर रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ महतारी और संस्कृति का अपमान है। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने राजनीति का अपना एक धर्म है एक दायरा है उसे नहीं भूलना चाहिए, लेकिन छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष वो मर्यादा भूल गए हैं। उन्हें अपने बयान के लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी भाजपा में शामिल, CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
देश की जनता कांग्रेस को सिखाएगी सबक
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चरणदास महंत के बयान पर पलटवार किया है। ओपी चौधरी ने कहा, मोदी किसी व्यक्ति का नाम नहीं, नरेंद्र मोदी है एक सोच का नाम, जो भारत को विकसित राष्ट्र बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं भी मोदी हूं, मुझे मारो लाठी’। हमारा हर एक कार्यकर्ता मोदी का परिवार है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच ही आतंक और तानाशाही की सरकार चलाने की रही है। अब देश की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी।
पीएम का अपमान छत्तीसगढ़ की जनता को मंजूर नहीं
वहीं प्रदेश के भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने चरण दास महंत के बयान को पलटवार करते हुए कहा कि देश के प्रधानसेवक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देश और छत्तीसगढ़ की जनता को मंजूर नहीं है। जनता इसके लिए चरण दास महंत और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। गालियां देने का कांग्रेस का पुराना इतिहास है, कांग्रेस ने जितनी गालियां पीएम मोदी को दी है, उन सभी का हिसाब देश की जनता कांग्रेस से लेगी।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
10 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
13 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
16 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
16 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
19 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
20 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
20 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
21 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
21 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines