---विज्ञापन---

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी भाजपा में शामिल, CM विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

Chhattisgarh AAP Leader Komal Hupendi Join BJP: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्टी अध्यक्ष कोमल हूपेंडी ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर में कोमल हूपेंडी का भाजपा में स्वागत किया।

---विज्ञापन---

Chhattisgarh AAP Leader Komal Hupendi Join BJP: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को काफी बड़ा झटका लगा है, यहां प्रदेश की पूर्व पार्टी अध्यक्ष कोमल हूपेंडी AAP का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर में कोमल हूपेंडी को भाजपा का स्टॉल पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह सब कांकेर में आयोजित पार्टी की रैली में किया गया। कोमल हूपेंडी में अकेले शामिल नहीं हुए हैं, उनके साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा है।

---विज्ञापन---

देश-दुन‍िया की पल-पल की अपडेट News24 के लाइव ब्‍लॉग पर

विधानसभा चुनाव 2023 में लड़ा था चुनाव

बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कोमल हूपेंडी ने AAP की टिकट पर भानुप्रतापपुर से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 15,255 वोट मिले थे, लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 83,931 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। हालांकि इस चुनाव में कोमल हूपेंडी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को कांटे की टक्कर दी थी। अब कोमल हूपेंडी ने कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण बहुमत के साथ जीताने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सी-विजिल पर चुनावी शिकायतों की भरमार, आधिकारियों का दावा- सभी समस्याओं का हुआ समाधान

---विज्ञापन---

चुनाव में मिली हार 

साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी कोमल हूपेंडी ने चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में AAP के ज्यादातर विधायकों को हार का सामना करना पड़ा था और सभी विधायकों की जमानत तक जब्त हो गई थी।

कांग्रेस के भी बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन 

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। सोमवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। कांग्रेस नेता विजय साहू ने एक हजार से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली थी। विजय साहू को भिलाई जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी।

First published on: Apr 02, 2024 07:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola