छत्तीसगढ़ में भाजपाइयों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने की पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले दागे, देखें VIDEO
Edited By Bhola Sharma

बैरिकेड को तोड़ने के बाद प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
Edited By Bhola Sharma

बैरिकेड को तोड़ने के बाद प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली के मुद्दे पर बुधवार को भाजपा ने विधानसभा का घेराव किया। इस विरोध को देखते हुए विधानसभा के पास बैरिकेडिंग की गई थी। लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए बैरिकेडिंग तोड़ दी।
इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया है।
#WATCH | Police use water cannon, fire tear gas shells against BJP workers gathered outside Chhattisgarh Assembly in Raipur demanding houses for the poor under PMAY in the state. Police have detained some protestors pic.twitter.com/l20bAb1DzE
— ANI (@ANI) March 15, 2023
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा और जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। जनता भूपेश बघेल और उनकी सरकार के खिलाफ है। जनता डरने वाली नहीं है। यह ‘तुगलकी’ सरकार उखाड़ी जाएगी।
भाजपा का दावा है कि प्रदेश के 16 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं। कांग्रेस सरकार के कारण उन्हें आवास नहीं मिला है। चार लाख से अधिक शहरी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा गया है।
#WATCH | BJP workers gherao Chhattisgarh Assembly in Raipur demanding houses for the poor under PMAY in the state pic.twitter.com/qgMZeNkmS4
— ANI (@ANI) March 15, 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा विधानसभा का घेराव कर रही है। लेकिन बता दूं कि सरकार पहले से ही सभी पात्र लोगों को आवास दिलाने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है। इस साल 11 लाख से अधिक मकान अभी तक स्वीकृत किए गए हैं, जो भाजपा शासन से अधिक है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: