रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। शाह को मंगलवार को राज्य में होने वाली भाजपा परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए दंतेवाड़ा आना था। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण उनका प्लेन दिल्ली से ही उड़ान नहीं भर सका।
दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में होनी थी जनसभा
प्रदेश में करीब 20 साल बाद होने वाली यह परिवर्तन यात्रा दो चरणों में होनी है। इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद शाह की दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में जनसभा भी होनी थी। कहा जा रहा है कि अब इस परिवर्तन को पूर्व सीएम रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि इस दौरे के रद्द होने को लेकर ऑफिशियल लेटर आना बाकी है।
यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: बिहान योजना के तहत अपनी किस्मत खुद बदल रही हैं, स्व सहायता समूह की महिलाएं
16 दिन में पूरी की जाएगी यात्रा
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव इस परिवर्तन यात्रा के पहले चरण का नेतृत्व कर रहे हैं। पहले चरण में यात्रा दंतेवाड़ा से शुरू होनी है, जबकि दूसरी परिवर्तन यात्रा जशपुर से शुरू होगी। इसका समापन बिलासपुर में होगा। इस यात्रा के समापन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। करीब 1728 किमी की यह यात्रा 87 विधानसभाओं से होकर 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसके अंतर्गत अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होने हैं।
कांग्रेस ने साधा निशाना
वहीं, गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। उसने परिवर्तन यात्रा को फ्लॉप बताया है। साथ ही कहा है कि जनता नहीं पहुंची है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
18 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
22 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines