Bilaspur Kenda Valley Bus Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहां एक यात्रियों से भरी बस केंदा घाटी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है वहीं, 40 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस बिलासपुर से प्रयागराज जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर छपरा मोडनार पेंड्रा के पास हुआ। बस की रफ्तार काफी तेज होने की वजह से चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पेड़ के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस में बैठे सभी यात्रियों को चोटें आई हैं और इसमें से 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 53 उम्मीदवारों का नाम शामिल
स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
इस हादसे के बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिन तीन यात्रियों की हालत गंभीर उन्हें सिम्स रेफर कर दिया गया है।
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच छात्राएं घायल
बिलासपुर: तेज रफ्तार कार चालक ने बिलासा कन्या कालेज के सामने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी, जिसके बाद कालेज के सामने खड़ी छात्राओं को भी चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसके बाद कार पाथ-वे पर चढ़ गई। कार के रुकते ही आसपास के लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्राओं को अस्पताल भेजा। वहीं, ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines