Chhattisgarh Bike Romance: चलती बाइक पर एक कपल के रोमांस का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक कपल बिजी सड़क पर चल रही बाइक पर रोमांस करते दिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कपल को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो को भिलाई की सड़कों पर फिल्माया गया है। क्लिप में एक लड़की को बाइक के टैंक पर बैठे देखा जा सकता है। इस दौरान युवक जावेद (27) बाइक चला रहा है। इस दौरान टैंक पर बैठी लड़की जावेद को गले लगाती दिख रही है।
और पढ़िए –एक्टर Nawazuddin Siddiqui की दूसरी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज, वर्सोवा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया
बिना नंबर प्लेट वाली बाइक चला रहा था युवक
बताया जा रहा है कि युवक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक चला रहा था। आरोपी जावेद की वैशाली नगर में फर्नीचर की दुकान है। उसने राजनांदगांव से केवल 9000 रुपये में 1.5 लाख रुपये की चोरी की बाइक खरीदी थी। 21 जनवरी को शूट किया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
और पढ़िए –पहलवानों के धरना खत्म करने के बाद ताबड़तोड़ एक्शन, WFI की सभी गतिविधियां स्थगित
वायरल क्लिप में लड़की लड़के को गले लगाकर किस करती नजर आ रही है। कथित तौर पर, युगल सुबह 9:50 बजे जयंती स्टेडियम से पीछे की सड़क से निकला। फिर वे नेहरू नगर में भेलवा तालाब के सामने कुछ देर रुके। बाद में वे स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में गए। लेकिन पहचान नहीं होने के कारण पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं ले सकी।
बाद में, दुर्ग पुलिस बाइक को ट्रैक करने में सफल रही और 22 जनवरी (रविवार) को जोड़े को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी जावेद ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को जलाने के लिए ये सब किया।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines