Chhattisgarh: बस्तर जिले के कलेक्टर विजय दयाराम दरभा ब्लॉक के अति संवेदनशील चांदामेटा गांव पहुंचे, लोगों से की बात

Chhattisgarh

Chhattisgarh: बस्तर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम ने दरभा ब्लॉक के अति संवेदनशील चांदामेटा गांव का दौरा किया। दुर्गम और अतिसंवेदनशील होने के चलते विजय दयाराम और एसपी जितेंद्र सिंह मीणा सुरक्षा बल के जवानों के साथ दुपहिया वाहन में बैठ कर यहां तक पंहुचे। गौरतलब है की कोलेंग का यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील माना जाता है। ग्राम पंचायत छिंदगुर के आश्रित ग्राम चांदामेटा पहुंचे कलेक्टर ने यहां स्थानीय ग्रामीणों से चौपाल लगा कर मुलाकात की ग्रामीणों की समस्या सुन कलेक्टर ने जिले के विकास में इस क्षेत्र को प्राथमिकता दिए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदामेटा के पटेलपारा में कलेक्टर विजय ने चट्टान पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं को सूना और समस्याओं के निराकरण को लेकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया। लंबे अरसे के बाद इस इलाके में सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है चांदामेटा में स्कूल भवन का निर्माण हो चुका है वहीं आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण भी चल रहा है।

विज्ञापन

चांदामेटा तक पहले भी जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी आ चुके हैं लेकिन चांदामेटा के पटेलपारा में पहली बार कोई कलेक्टर पहुंचा है कलेक्टर को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने खुशी जताई। ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष समस्याओं को रखा, जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ