Chhattisgarh Assembly Speaker Dr. Raman Singh: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के समापन के साथ ही छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हो गए। इसके बाद भी प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा के क्षेत्र के दौरे पर गए। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और भूपेश बघेल पर कई तंज कसे। उन्होंने भूपेश बघेल के लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि मोतीलाल वोरा की तरह वो भी यहां से हार कर जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष का भूपेश बघेल पर तंज
राजनांदगांव से भूपेश बघेल के चुनाव लड़ने पर तंज कसते हुए रमन सिंह ने कहा कि यहां पर भूपेश बघेल की हालत खराब है। राजनांदगांव में वह काफी भारी मतों से हार रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोतीलाल वोरा की तरह ही भूपेश बघेल भी यहां से चुनाव हार कर जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो नेता छत्तीसगढ़ नहीं बचा सके, उसे रायबरेली और अमेठी भेजा जा रहा है। ठीक ही है पार्टी के पास कोई कार्यकर्ता भी तो नहीं है।
यह भी पढ़ें: बीजापुर के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, कम से कम 6 नक्सली मारे गए
सभी 11 सीटों पर भाजपा की जीत तय
वहीं छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीटों को लेकर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब हमारी सरकार नहीं थी। हम सिर्फ 15 विधानसभा सीटों पर थे तो भी यहां की 9 लोकसभा सीटें जीती थीं। इस बार हमारे 54 से ज्यादा विधायक हैं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, मोदी की गारंटी पर तेजी से काम हो रहा है। प्रदेश की जनता को पीएम मोदी और सीएम साय पर भरोसा है, इसलिए प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा ही जीतेगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines