Chhattisgarh Appropriation Bill 2024-25: छत्तीसगढ़ विधानसभा में शून्यकाल के दौरान राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विनियोग विधेयक 2024-25 पेश किया, जिसे सदन में ध्वनि मत के साथ पारित किया गया। सदन में विनियोग विधेयक पर चर्चा के जवाब में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश की GSDP में 6.56 फिसदी की बढ़ोतरी अनुमानित है। इसी के साथ वित्त मंत्री चौधरी ने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-025 के लिए विनियोग का आकार 1,60,568 करोड़ रुपये का है।
विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा
विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा जवाब देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि किसी प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार उसके GSDP के जरिए निर्धारित होता है। इस वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ के GSDP को 6.56 प्रतिशत के साथ बढ़ाने का अनुमान रखा गया है। राज्य का विनियोग का आकार 1 लाख 60 हजार 568 करोड़ रुपये है। वहीं राज्य के सकल व्यय से कर्जों का भुगतान और पुर्नप्राप्तियों को घटाने के बात नेट एक्सपेंस को लेकर 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ रुपये अनुमानित है। इसके अलावा राजस्व व्यय को लेकर 1 लाख 24 हजार 840 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 22 हजार 300 करोड़ रुपये अनुमानित है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की रखी मांग
विनियोग विधेयक पर क्या बोले वित्त मंत्री?
सदन में वित्त मंत्री ने पूरा एस्टीमेंट शेयर करते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ के स्वयं टैक्स के रेवेन्यू को 31 प्रतिशत वृद्धि के साथ 49 हजार 700 करोड़ रुपये करना अनुमानित है। वहीं, प्रदेश के नॉन-टैक्स रेवेन्यू को 3 प्रतिशत वृद्धि के साथ 18 हजार 700 करोड़ रुपये अनुमानित, इसी तरह से राज्य के टोटल टैक्स रेवेन्यू को 22 प्रतिशत वृद्धि के साथ 68 हजार 400 करोड़ रुपये अनुमानित है। इसके अलावा केंद्र सरकार से मिलने वाले सहयोग को 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ 57 हजार 500 करोड़ रुपये अनुमानित है। इसके बाद वित्त मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के टोटल एक्सपेंस के लिए 21 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ अनुमानित है। इसमें रायपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 776 करोड़ रुपये, बिलासपुर सिम्स के लिए 700 करोड़ रुपये और चिरमिरी रेल लाइन के लिए 120 करोड़ रुपये का प्रावधान शामिल है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines