Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। इसमें बीजेपी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। इस दौरान अमित शाह ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा और उनपर राज्य की जनता से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 5 साल के अंदर यह सरकार कानून और व्यवस्था के मुद्दे पर फिसड्डी साबित हुई है। 300 से ज्यादा किए गए वादे पूरे न करने वाली ये वादाखिलाफी सरकार है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को विकास को अवरुद्ध करने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बदलने जा रही है। बीजेपी की सरकार आने पर उन्होंने छत्तीसगढ़ को संपूर्ण विकसित राज्य बनाने की बात कही। उन्होंने घोषणापत्र को संकल्प पत्र बताया।
ये भी पढ़ें-वकीलों को CJI की फटकार, कहा-सुप्रीम कोर्ट को नहीं बनने दे सकते ‘तारीख पर तारीख’ कोर्ट
बीजेपी के प्रमुख ऐलान
अमित शाह ने कहा कि हम कृषि उन्नति योजना की शुरुआत करेंगे जिसके तहत धान 3,100 रुपये के मूल्य पर खरीदी जाएगी और किसानों को इसका एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। उनके द्वारा किए गए प्रमुख ऐलान में 500 रुपये में गैस सिलेंडर, छत्तीसगढ़ रामलला दर्शन योजना, विवाहिता महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना, 2 साल में 1 लाख खाली पदों पर भर्ती, हर घर में निर्मल जल पहुंचाना और तेंदुपता के अतिरिक्त संग्रहण करने वाले को 4,500 रुपए का बोनस शामिल रहे।
भूपेश सरकार पर आरोप
अमित शाह ने कहा कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के खजाने को ATM बनाकर दिल्ली के भाई-बहन के चरणों में डालने का काम कर रहे हैं। जो गरीब जनता का विकास करने की जगह अपनी राजनीति का विकास करना चाहता हो वो छत्तीसगढ़ का कभी भला नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बनाने के जो उद्देश्य थे उन्हें भूपेश बघेल की सरकार ने नाकाम करने का काम किया है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मैं यहां के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि आने वाले 5 सालों में हम छत्तीसगढ़ को संपूर्ण विकसित राज्य बनाएंगे।
ये भी पढ़ें-Chhattisgarh Election 2023: सीएम बघेल पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह, बताया-कांग्रेस का बनाया प्रीपेड सीएम
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
2 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
4 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
9 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
23 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
26 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
29 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
32 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines