Chhattisgarh Assembly Election: छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है और इस बार के चुनाव में 57 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां पर महिलाएं, पुरुषों पर भारी हैं। वजह यह है कि इन सीटों पर महिलाओं का लिंगानुपात पुरुषों से अधिक है। इन सीटों में शहरी, ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्र शामिल हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने महिला वोटरों की संख्या में हुई बढ़ोतरी को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कदम बताया है। यह जागरूकता आदिवासी क्षेत्रों में भी बढ़ी है, जहां महिलाएं ज्यादा जागरूक हैं। इन सीटों में बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, केसकाल आदि शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश के 2.03 करोड़ मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।
पाटन में महिलाएं-पुरुषों से आगे
मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन में भी महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से आगे है। यहां महिलाओं का लिंगानुपात 1,014 है। पाटन में महिला वोटर्स की संख्या 1,09,086 व पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,07,574 है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 16 हजार 661 है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा में 1,000 पुरुषों के मुकाबले 1,135 महिलाएं, चित्रकोट में 1,000 पुरुषों के मुकाबले 1,125 महिलाएं हैं।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: चुनाव आयोग की एडवाइजरी लागू, उल्लंघन हो तो करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई
इन सीटों पर महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा
57 विधानसभा सीटों पर जहां सबसे ज्यादा महिला मतदाता हैं, उनमें दंतेवाड़ा, चित्रकोट, कोंटा, कांकेर, जगदलपुर, बस्तर, केसकाल, भानुप्रतापपुर, डौंडीलोहारा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, सिहावा, महासमुंद, धर्मजयगढ़, धमतरी, पत्थलगांव, संजारी बालोद, सामरी, प्रेमनगर, लैलूंगा, कुनकरी, मरवाही, दुर्ग शहर आदि क्षेत्र शामिल हैं।
इन सीटों पर महिलाओं का लिंगानुपात कम
प्रदेश की 33 सीटों पर महिलाओं का लिंगानुपात पुरुषों से कम है। इनमें राजधानी की दो विधानसभा सीट रायपुर पश्चिम और रायपुर ग्रामीण भी शामिल हैं। इसके साथ ही दुर्ग, राजनांदगांव सहित रायगढ़, भिलाई नगर आदि क्षेत्र शामिल हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines