President Nana Patole Taunted On PM Modi: विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां एक-दूसरें पर लगातार निशाना साध रहे है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम ने छत्तीसगढ़ की जनता को 500 रुपये का सिलेंडर देने का वादा किया था। आप एक पीएम हैं, आपको पूरे देश में इस राशि में सिलेंडर उपलब्ध कराना चाहिए। वह केवल एक राज्य में यह सुविधा क्यों दे रहे हैं, पीएम हमारे हीरे के बाजार को दूसरे राज्य में ले गए। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में ड्रग का कारोबार लगातार बढ़ रहा है।
महादेव एप्लीकेशन के नाम पर बदनाम करने की कोशिश
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महादेव एप्लीकेशन के नाम पर भूपेश बघेल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जब छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने सवाल किया कि महादेव सट्टेबाजी ऐप में शामिल लोगों को हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया जाए, तो इस सरकार (भाजपा) ने उनपर कार्रवाई नहीं की और सीएम बघेल पर झूठा मामला डाल दिया। ये सरकार क्लीन चीट सरकार है। जो भी सरकार में शामिल हो रहे है उन सबको क्लीन चिट देने का काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:CM शिवराज चौहान ने I.N.D.I.A. गठबंधन को घमंडिया बताया, बोले- जो आपस में लड़ते, वो देश क्या चलाएंगे
कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा
छत्तीसगढ़ में महादेव एप्लीकेशन का मामला चर्चा में है। कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि अगर कल को भूपेश बघेल बीजेपी में शामिल हो जाएंगे तो महादेव का हर, हर महादेव हो जाएगा। फिर उन्हे किसी केस में नही फंसाया जाएगा। लेकिन मुझे पता है भूपेश बघेल ऐसा कभी नही करेंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा, ”मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं सीएम बनूंगा, शरद पवार की वजह से मैं महाराष्ट्र का सीएम बना। चुनाव आयोग पार्टी का चुनाव चिन्ह किसी दूसरे को दे सकती है। लेकिन पार्टी का नाम किसी दूसरे को देने का अधिकार तो चुनाव आयोग को भी नही है।
(Xanax)
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
2 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
2 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
5 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
7 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
26 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
29 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines