Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होने हैं। जिसके लिए सियासी दलों ने अपनी तैयारियां जोर कर दी हैं। इस दौरान पार्टियों द्वारा एक-दूसरे पर हो रही बयानबाजी ने चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है।
अगर हम 2018 विधानसभा चुनाव की बात करें तो, छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने 67 सीटों पर जीत दर्ज किया था, जबकि वहीं बीजेपी मात्र 15 सीटों पर सिमटकर रह गई थी। जबकि, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को सात सीटें मिलीं थी, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी की सीट भी शामिल थी।
कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट मिले थे
अगर पिछले विधानसभा चुनाव के वोट प्रतिशत की बात करें तो, कांग्रेस को करीब 43 प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे। वहीं, 2013 चुनाव की तुलना में 2018 में कांग्रेस को करीब तीन फीसद अधिक वोट मिले, लेकिन 30 सीटें ज्यादा मिली हैं। वहीं, 2018 के चुनाव में बीजेपी की बात करें तो, उसे महज 32 फीसदी से कुछ अधिक वोट मिले। इस बीच दोनों पार्टियों के वोट में करीब 10 प्रतिशत का अंतर है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के लिए काम की खबर, चुनाव आयोग की नई रेट लिस्ट आई सामने
छत्तीसगढ़ के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब इतने बड़े अंतर के साथ कोई पार्टी सत्ता में आई। उस चुनाव में कांग्रेस के 9 नेताओं ने 40 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इसमें सबसे बड़ी जीत कवर्धा सीट से मोहम्मद अकबर ने दर्ज की थी। आइए जानते हैं 2018 विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले 10 प्रत्याशियों के नाम।
2018 चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों की सूची
कवर्धा- मोहम्मद अकबर- 59,284
राजिम- अमितेश शुक्ला- 58,132
खल्लारी- द्वारिकाधीश यादव- 56,978
गुंडरदेही- कुंवर सिंह निषाद- 55,394
सरायपल्ली- किस्मत लाल नंद- 52,288
कसडोल- शकुंतला साहू- 48,418
सिहावा- लक्ष्मी ध्रुव- 45,436
प्रतापपुर- प्रेम साईं सिंह- 44,105
धरमजयगढ़- लालजीत सिंह रतिआ- 40,335
अंबिकापुर- टीएस सिंहदेव- 39,624
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
6 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
9 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
11 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
30 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
33 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines