छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के लिए काम की खबर, चुनाव आयोग की नई रेट लिस्‍ट आई सामने

Chhattisgarh Election: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च को 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार कर भेजी गई सूची पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मुहर लगा दी गई है।

Chhattisgarh Assembly Elections, Commission New Rate List, Assembly Elections, Elections News, Hindi News, Chhattisgarh News

Chhattisgarh Election: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले खर्च को 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। इसके लिए जिला निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार कर भेजी गई सूची पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मुहर लगा दी गई है। वहीं, अब इससे नेताओं की चुनावी थाली महंगी हो जाएगी।

विज्ञापन

स्पेशल थाली के दाम 100 से बढ़ाकर 160 रुपये किए गए

विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने यह फैसला लिया है। पिछले चुनाव के मुकाबले स्पेशल थाली के दाम 100 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये कर दिए गए हैं। वहीं, सामान्य थाली के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह हाफ काफी का रेट पिछले चुनाव की तुलना में दोगुना करते हुए 10 से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है। वहीं, समोसे की दर आठ से बढ़ाकर 10 रुपये तथा पोहा पांच रुपये और पूड़ी-सब्जी की कीमत 10 रुपये तक बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक समेत सभी चीजों में बढ़ोतरी

नई सूची में इसके साथ ही पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक समेत सभी चीजों में भी बढ़ोतरी की गई है। इस तरीके से लगभग लगभग 130 आइटम के दाम तय कर दिए हैं। चुनाव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बड़े-बड़े राजनीतिक हस्तियों की सभाएं होती हैं। इसके लिए हेलीपैड भी तैयार किए जाते हैं। ऐसे में इस बार हेलीपैड का खर्च 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये तक किया गया है तथा पंडाल, मंच, झंडे, टेबल सहित अन्य सामग्रियों के रेट में भी बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन

इसके लिए रायपुर उप निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा, सभी प्रत्याशियों से चर्चा कर खर्च की दरें तैयार करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा गया था, जिस पर अंतिम मुहर राज्य कार्यालय द्वारा लगा दी गई है। जारी सूची में लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

तय की गई दरें कुछ इस प्रकार हैं-

जनरल थाली – 75 प्रति थाली
नार्मल थाली – 100 प्रति थाली
स्पेशल थाली – 160 प्रति थाली
केसर लस्सी (200 एम.एल.)
पेपर पैक फूटी (200 एम.एल.)
शरबत – 10 रुपये
समोसा/कचौड़ी/ आलूगुण्डा (प्रतिनग) – 10 रुपये

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ