4 नक्सली ढेर, एक जवान बलिदान; छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुई नक्सलियों से मुठभेड़

Chhattisgarh Bastar Anti Naxal Operation: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई, जिसमें 4 नक्सली ढेर कर दिए गए और 1 जवान शहीद हुआ है। शुक्रवार देररात शुरू हुई मुठभेड़ रविवार सुबह खत्म हुई।

Chhattisgarh Anti Naxal Operation

बस्तर के जंगलों में नक्सलियों को तलाशते जवान।

विज्ञापन

Naxalist Killed in Chhattisgarh Anti Naxal Operation: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। करीब एक हजार जवानों ने जंगल को घेरकर एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया और 4 वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया। बस्तर रेंज के महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की और बताया कि चारों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। लाशों के साथ AK47 राइफल और SLR जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए हैं, लेकिन नक्सलियों से मुठभेड़ में दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान हेड कांस्टेबल सन्नू कारम शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें:व्हाट्सऐप पर डील, मुजरा-डांस, शराब-गांजा…उदयपुर में रेव पार्टी मामले में चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन

4 जिलों की टीमों ने मिलकर चलाया अभियान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़ शनिवार शाम को नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगल में हुई। 3 जनवरी को शुक्रवार रात शुरु हुआ ऑपरेशन 5 जनवरी रविवार की सुबह खत्म हुआ। नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की DRG-STF ने मिलकर नक्सलियों का मुकाबला किया। चारों टीमों ने जंगल को घेर लिया और जहां नक्सली दिखे फायरिंग की। दूसरी तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। फायरिंग में चारों नक्सली ढेर हो गए। शनिवार देर रात जब दूसरी ओर से गोलीबारी बंद हो गई तो सुरक्षाबलों ने शव बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया, जो आज सुबह पूरा हुआ।

विज्ञापन

पिछले डेढ़ साल से चल रहा एंटी नक्सल कैंपेन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नारायणपुर के SP प्रभात कुमार ने बताया कि दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मुखबिरों से मिली थी। 4 जिले की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और DRG टीमें मिलकर नदी-नालों को पार करके जंगल तक पहुंची तो जवानों को देखते हुए नक्सली फायरिंग करने लगे। जवाबी कारवाई हुई और शनिवार देररात तक फायरिंग होती रही। पिछले डेढ़ साल में 300 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं। 1000 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार हुए और 800 से ज्यादा ने सरेंडर किया। गत 15 दिसंबर 2024 को ही छत्तीसगढ़ आए गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त राज्य बनाने का संकल्प तय किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ