Chhattisgarh: 12 हजार 489 शिक्षकों की होगी भर्ती, इस दिन से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बंपर नौकरी निकली है। राज्य में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 58 फीसदी आरक्षण पर लगी रोक हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में बंपर भर्तियां निकल रही है। स्कूल शिक्षा विभाग में जहां 12 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई है। वहीं जल संसाधन विभाग में भी 352 सब इंजीनियर्स के भर्ती के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 हजार 489 शिक्षकों के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इनमें सहायक शिक्षक के 6 हजार 285, शिक्षक के 5772 और व्याख्याता के 432 पद शामिल हैं। आवेदन पत्र व्यापम यानी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर 06 मई 2023 को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.