Chhatisgarh bus accident: झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बसे लातेहार जिले में शादी के मेहमानों को ले जा रही एक बस पलट गई, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए. यह घटना महुआदनार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरसा घाटी में घटी, जहां बस बलरामपुर जिले से आ रही थी. ग्रामीणों के मुताबिक, ओरसा घाटी में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से लातेहार में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी, तभी यह बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, दो की मौत और 11 लोग घायल
बस ड्राइवर ने बताया, कैसे हुआ हादसा?
हादसाग्रस्त बस के ड्राइवर ने हादसे का कारण बताते हुए कहा कि ब्रेक फेल होने के कारण बस नियंत्रण से बाहर हो गई, उसने हैंड ब्रेक से बस को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया. हादसा इतना खतरनाक था कि बस के पलटने के बाद कुछ यात्री नीचे ही दब गए. चीखें गूंजने के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे. घायल यात्रियों को निकट के महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.
शादी के जश्न को मातम में बदला
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए फुटेज और ड्राइविंग रिकॉर्ड्स की पड़ताल जारी है. इस भीषण सड़क हादसे ने शादी के जश्न को मातम में बदल दिया है और मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सहायता देने की बात कही है
यह भी पढ़ें: झांसी में बेकाबू ट्रक ने टोल बूथ पर मचाई तबाही, कर्मचारी को 50 मीटर तक घसीटा, खौफनाक वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
6 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
20 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
23 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
26 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
27 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
29 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
30 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines