CG: डिप्टी CM विजय शर्मा ने पीएम आवास के हितग्राहियों से की मुलाकात, निर्माण कार्य का लिया जायजा

Deputy CM Vijay Sharma Instructions: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम दौरे के दौरान बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Deputy CM Vijay Sharma Instructions: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार राज्य के लोगों के साथ-साथ गरीबों पर भी पूरा ध्यान दे रही है। इसी में राज्य सरकार हर योजनाओं को अमल में लाने के लिए भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रही है। इसी के तहत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम तिवारी नवांगांव में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की।

विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का निर्माण केवल एक बुनियादी जरूरत नहीं, बल्कि यह हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है और इसे पूरी तरह से गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे घरों का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से बातचीत कर अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर लाभार्थी को समय पर पूरी गुणवत्ता के साथ अपना आवास मिलना चाहिए, ताकि वे जल्द से जल्द अपना नया घर पा सकें।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने लाभार्थियों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पूरी तरह से उठाने के साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का सही तरीके से उपयोग करें। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही मौजूद थे।

विज्ञापन

इसके अलावा, भोरमदेव और सरदार पटेल सहकारी शक्कर कारखानों के कार्यक्षेत्र के गन्ना किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से परिचित कराने के लिए दत्तोपन्त ठेंगड़ी अंतर्राज्यीय प्रगतिशील कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम के तहत कवर्धा से महाराष्ट्र के लिए अध्ययन दल को झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ