मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से नए साल में मरीजों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ विस्तार

Health Facilities Expanded In Raigarh Medical College: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शासकीय अस्पतालों में आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है।

Health Facilities Expanded In Raigarh Medical College

Health Facilities Expanded In Raigarh Medical College

Health Facilities Expanded In Raigarh Medical College: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शासकीय अस्पतालों में आम नागरिकों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नए साल की शुरूआत में ही चिकित्सा सुविधाओं की सभी लोगों को सुगम एवं सहज उपलब्धता सुनिश्चित हो सके, यह प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना की सुविधा के लिए सभी फ्लोर में कक्ष का शुभारंभ 1 जनवरी 2025 को किया गया है। वित्त मंत्री और रायगढ़ के स्थानीय विधायक ओपी चौधरी ने स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम उपलब्धता हेतु किया जा रहे इस पहल का स्वागत किया है।

विज्ञापन

मरीजों और  परिजनों को मिलेंगी सुविधाएं

मेडिकल कालेज रायगढ़ के अधिष्ठाता डॉ. विनित कु‌मार जैन और अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम के मिंज के अनुसार इस सुविधा विस्तार से भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को काफी सुविधा होगी। इससे अनावश्यक भीड़ और कतार का सामना नहीं करना पड़ेगा और समय की बचत होगी। पहले यह सुविधा सिर्फ एमआरडी के रजिस्ट्रेशन ओपीडी काऊंटर के समीप ही उपलब्ध थी।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम के मिंज के अनुसार आयुष्मान योजना कक्ष के विस्तार के साथ ही चिकित्सालय में अब ओपीडी , आईपीडी मरीज़ के जाँच के लिये अलग से जांच पर्ची कटवाने की जरूरत नहीं हैं। सभी जांच पूरी मुफ्त है। ओपीडी की 10 रुपये की पंजीयन पर्ची एवं आईपीडी मरीज के लिये 85 रुपये की पर्ची के अलावा अलग से पर्ची कटवाने की आवश्यकता नहीं हैं। इसके संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

इसके साथ ही एक नई पहल करते हुए चिकित्सालय में सुझाव और शिकायत पेटी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वार्ड में भर्ती मरीज के इलाज के सम्बन्ध में प्रतिदिन चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता और व्यावसायिक सलाहकार द्वारा फीडबैक लिया जा रहा है। सुझाव और शिकायत पेटी में प्राप्त पत्र और फीडबैक को अस्पताल प्रबंधन द्वारा समिति में रख कर उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ