---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों हुई सम्मानित

President Draupadi Murmu Honored Hembati Nag: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की हेमबती नाग को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया है।

---विज्ञापन---

President Draupadi Murmu Honored Hembati Nag: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से कोंडागांव की हेमबती नाग को सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ की बेटी राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुई।
हेमबती ने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स 2022 समेत अन्य प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाई है।

नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड देने के बाद राष्ट्रपति ने सभी पुरस्कार विजेता बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों ने असाधारण काम करते हुए अद्भुत उपलब्धियां हासिल की हैं।

---विज्ञापन---

सीएम साय ने ट्वीट कर दी बधाई

दिल्ली में हेमबती नाग को नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड मिलने पर सीएम विष्णुदेव साय ने खुशी जताई हैं। उन्होंने एक्स पर हेमबती को सम्मान मिलने पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

असाधारण उपलब्धियों के लिए मिलता है सम्मान

भारत सरकार असाधारण उपलब्धियों के लिए सात श्रेणियों कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण में बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार ( PMRBP) देती है। इस बार 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

---विज्ञापन---

राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी हेमबती नाग

हेमबती नाग 15 साल की है और आईटीबीपी की 41वीं बटालियन से साल 2020 से ट्रेनिंग लेने के बाद हेमबती ने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में रजत पदक जीता। इसके अलावा नेशनल लेवल की अन्य प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कहां तक पहुंचा नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव का काम? जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम अरुण साव

First published on: Dec 26, 2024 06:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola