रायपुर पहुंचे अक्षय कुमार, नेशनल अवॉर्ड विनिंग तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरू' के हिंदी रीमेक की करेंगे शूटिंग
Edited By Anushka Namdeo

Edited By Anushka Namdeo

Akshay Kumar in Raipur: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाले फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में होगी। इसे लेकर एक्टर अक्षय कुमार 14 अक्टूबर, शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। अभिनेता सुबह 7 बजे रायगढ़ में चार्टेड प्लेन से जिंदल एयरस्ट्रिप पर उतरे।
अक्षय कुमार लगभग 4 दिनों तक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रहेंगे। अपनी आने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म सुरारई पोटरू के हिंदी रिमेक की शूटिंग में अक्षय कुमार शामिल होंगे। खास बात ये है कि इस फिल्म में छत्तीसगढ़ की खूबसूरत छटा नजर आएगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि साउथ की इस तमिल फिल्म सोरारई पोटरू को कई नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं।

फिल्म में नेदुमारन राजंगम की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी खुद की एयरलाइन का सपना देखता है। हालांकि, अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उसे हर जगह ठोकर मिलती है। हर जगह मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वो हार नहीं मानता है और अपने सपने को साकार करता है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राधिका मदान हैं। राधिका मदान ने फिल्म ‘पटाखा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
इसके बाद’अंग्रेजी मीडियम’, ‘शिद्दत’, ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ फिल्म में राधिका नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म की शूटिंग 14 तारीख से शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में लगातार कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग हुई है, लेकिन अक्षय की यह फिल्म यहां होने वाला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित होगा।इस फिल्म की शूटिंग 14 तारीख से शुरू हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में लगातार कुछ बॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग हुई है, लेकिन अक्षय की यह फिल्म यहां होने वाला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित होगी। बताया जाता है कि इसकी कहानी एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जीआर गोपीनाथ की लाइफ से इंस्पायर्ड है जो इंडियन आर्मी में थे।
अभी पढ़ें – Doctor G Box Office Collection Day 1: पहले दिन फिल्म आयुष्मान खुराना की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

बताया जा रहा है कि फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा पहले ही रायगढ़ पहुंच चुकी हैं। लोकल लाइन प्रोड्यूसर संतोष गुप्ता ने सारी व्यवस्थाएं की है। शुक्रवार को शूटिंग के लिए 40 लोगों की टीम पहुंच चुकी है। होटल अंस में पूरी टीम ठहरी है। फिल्म में सह कलाकार की भूमिका निभाने वाले, मेकअप आर्टिस्ट, फाइटर आदि को रुकवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा पहले ही रायगढ़ पहुंच चुकी हैं। कलाकारों को जिंदल गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: