Ali Fazal Birthday: एक्टर के जन्मदिन पर जानें गुड्डू भैया से जुड़े कुछ Lesser-kown Facts

Ali Fazal Birthday: एक्टर के जन्मदिन पर जानें गुड्डू भैया से जुड़े कुछ Lesser-kown Facts

Ali Fazal Birthday: एक्टर के जन्मदिन पर जानें गुड्डू भैया से जुड़े कुछ Lesser-kown Facts

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अली फजल (Ali Fazal) हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन और दमदार एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग भी बेहिसाब है। हाल ही में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा से दिल्ली में शादी की। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, जिसे फैंस का बेशुमार प्यार मिला। अभिनेता आज अपना 36 वां जन्मदिन (Ali Fazal Birthday) मना रहे हैं, चलिए इस विशेष दिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ फैक्ट्स-

विज्ञापन
विज्ञापन

अली फजल की निजी जिंदगी
अली फजल का जन्म 15 अक्टूबर 1986 को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने देहरादून में अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। कहावत है कि ‘जो होना होता है वही होता है’ और अली फजल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक एक बार वह एक स्टेज शो में परफॉर्म कर रहे थे तभी डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने अली को मौका दिया।

विज्ञापन

अली फजल की पहली फिल्म
अली फज़ल ने बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ अपनी पहली फिल्म साइन की, जिसका शीर्षक था ‘3 इडियट्स’। इस फिल्म में अली फजल ने जॉय लोबो नाम के एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट की भूमिका निभाई थी। फिल्म में ये एक छोटी सी भूमिका थी लेकिन उनके जीवन में ये एक बड़ी भूमिका थी जिसने उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाया जहां वो पहुंचना चाहते थे। इसके बाद वो फिल्म ‘फुकरे’ में भी नजर आए, जिसमें उन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

विज्ञापन

अली फजल का बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर
अली फजल ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। कुछ फिल्मों के बाद, वह हॉलीवुड फ्रेंचाइजी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ में दिखाई दिए, जिसमें उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई। इस फिल्म के बाद उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया और वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में नजर आए। इस सीरीज में उनके किरदार ‘गुड्डू भैया’ को बेशुमार प्यार मिला। इस फिल्म के बाद उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती चली गई।

विज्ञापन

अली फजल उर्फ ‘गुड्डू भैया?’
उन्हें ‘मिर्जापुर’ से एक अलग पहचान मिली और वह रातों-रात बड़े स्टार बन गए और उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है। अली फजल को आज के समय में ‘गुड्डू भैया’ के नाम से जाना जाता है और फैंस भी उनका अंदाज देखकर उनके इस लुक के दीवाने हैं। खबर है कि वो इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और ‘मिर्जापुर-3’ में एक बार फिर तहलका मचाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ