Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ट्रेन हादसा हुआ है. हावड़ा रूट पर पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई है. इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. हादसा छत्तीसगढ के बिलासपुर के लालखदन के पास हुआ है. इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं तो कुछ लोगों की मौत की भी सूचना है.
बताया जा रहा है कि दोनों ट्रेनों में आमने-सामने से टक्कर हुई है. ट्रेन का एक कोच तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है. कई लोगों को फंसे हुए देखा जा सकता है. घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने घायलों की मदद की, उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की. वहीं जानकारी मिलने के बाद रेलवे की तरफ से राहत-बचाव टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. बताया जा रहा है इस इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हैं.
घटना को लेकर बिलासपुर के डीसी संजय अग्रवाल ने कहा, ‘इस हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हो गई है. दो लोग अभी भी यहां फंसे हुए हैं. 16-17 लोगों की हालत गंभीर है. यह एक बड़ा हादसा है. सभी लोग यहां मौजूद हैं और हम बचाव कार्य कर रहे हैं.’
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिलासपुर के लाल खदान रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के टकराने की भीषण दुर्घटना का पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ. प्राप्त जानकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में 10 यात्रियों की अकाल मृत्यु की आशंका जताई जा रही है और कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा उनके परिजनों को संबल प्रदान करें.
यह भी पढ़ें: बिलासपुर में ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 8 लोगों की मौत; सीएम देव ने लिया घटनास्थल का जायजा
उन्होंने आगे लिखा कि शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि इस भीषण दुर्घटना में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था करते हुए, इस लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
6 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
9 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
11 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
30 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
33 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines