Chhattisgarh Train Accident Live Updates: 'यह घोर लापरवाही का मामला है'- कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव
Chhattisgarh Train Accident Live Updates: कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने इस घटना को "बेहद दुखद दुर्घटना" करार दिया और कहा कि 'ऐसी घटना होना घोर लापरवाही का मामला है.'
उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'देश के विभिन्न क्षेत्रों से रेलवे विभाग में दुर्घटनाओं की लगातार खबरें आती रहती हैं और इन दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाती रहती है... हम बिलासपुर दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके परिवारों को सांत्वना देते हैं.'
देव ने आगे कहा, 'रेल मंत्री को अब नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए... इसी लापरवाही के कारण ऐसी दुर्घटना हो सकती है. साथ ही, मृतक के परिवार के एक सदस्य को रेलवे में नौकरी दी जानी चाहिए. आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए, घायलों का उचित इलाज होना चाहिए और उन्हें भी आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए.'