बिलासपुर: कलेक्टर सौरभ कुमार ने साप्ताहिक टीएल बैठक में आज साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए की जा रही प्रशासनिक तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मतदान दलों के गठन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की सॉफ्टवेयर में सही एण्ट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुरानी सूची के आधार पर नहीं बल्कि अपडेट सूची के आधार पर नाम दर्ज कराएं। किसी दिवंगत अथवा स्थानांतरित कर्मचारियों का नाम किसी भी हालत में दर्ज न हो, इसे जरूर देखें।
उन्होंने कार्यालय प्रमुख को सूची का सत्यापन कर एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने पिछले चुनावों के अनुभव के आधार पर मतदान केन्द्रों के संशोधन प्रस्ताव भी मंगाये हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदान केन्द्र में देर रात तक मतदान चला हो अथवा अन्य किसी भी प्रकार की दिक्क्त आई हो तो उसका उल्लेख करते हुए प्रस्ताव दिया जाए। प्रस्तावों को संकलित कर मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक में इस पर विचार-विमर्श कर संशोधन के लिए प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जायेगा।
और पढ़िए – बिलासपुर नशा मुक्त अभियान, जिला स्तरीय समिति की हई बैठक
कलेक्टर ने सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण एवं बेरोजगारी भत्ता योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। बेरोजगारी भत्ता के लिए प्राप्त आवेदनों की जल्द स्वीकृति के निर्देश जनपद सीईओ को दिये। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री जी राजधानी में आयोजित समारोह में बेरोजगारी भत्ते की प्रथम किश्त प्रदान करेंगे। बिलासपुर जिले से भी हितग्राहियों को शामिल कराने की जिम्मेदारी जिला रोजगार अधिकारी को सौंपी। श्री सौरभ कुमार ने 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर बोरे बासी खाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का यह पारम्परिक भोजन है। विशेषकर गरमी में बोरे बासी खाकर मजदूर काम पर निकलते हैं। श्रमिक दिवस पर इसका स्वाद लेकर हम श्रम के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करें।
कलेक्टर ने ध्वनि प्रदूषण एवं कोलाहल अधिनियमों के तहत अभियान और तेजी से चलाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षु आईपीएस एवं सीएसपी संदीप पटेल की अध्यक्षता में मामलों पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है। बैठक में डीएफओ कुमार निशांत, एडीएम आर.ए.कुरूवंशी सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 hr agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines