Bilaspur Intercity Double Murder Case : छत्तीसगढ़ की बिलासपुर सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी फरार हो गया। वह इंटरसिटी होटल डबल मर्डर केस में सजायाफ्ता था। कैदी जेल से पैरोल पर छूटा था, लेकिन उसने खुद को सरेंडर नहीं किया। पैरोल खत्म होने के बाद भी वह फरार चल रहा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
बिलासपुर में मशहूर इंटरसिटी होटल के बाहर 8 जून 2010 को जीजा-साले को गोलियों से भून दिया गया था, जिससे दयालबंद निवासी गुड्डा सोनकर और उसके जीजा ननका घोरे की मौत हो गई थी। डबल मर्डर केस में अदालत ने दयालबंद के रहने वाले अजय जायसवाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने खुद को सर्विस राइफल से मारी गोली
2012 में कोर्ट ने सुनाई थी सजा
होटल इंटरसिटी हत्याकांड में जिला न्यायालय ने साल 2012 में 7 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सभी कैदी इस वक्त बिलासपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे हैं। इनमें से कैदी अजय जयसवाल जनवरी में 92 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। पैरोल खत्म होने के बाद उसे सरेंडर करना था, लेकिन अब भी वह फरार चल रहा है।
यह भी पढ़ें : Indra IVF ने मृत मरीज को रेफर किया, News 24 की खबर पर स्वास्थ्य मंत्री ने एक्शन लिया
कैदी की तलाश में जुटी पुलिस
कैदी अजय जयसवाल को जेल में दो मई की शाम पांच बजे तक खुद को सरेंडर करना था, लेकिन वह जेल नहीं गया। जब जेल प्रशासन ने कैदी के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि वह फरार हो गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने सिटी कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस कैदी की तलाश में जुट गई है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines