Indra IVF

Indra IVF ने मृत मरीज को रेफर किया, News 24 की खबर पर स्वास्थ्य मंत्री ने एक्शन लिया

Indira IVF Referred Deceased Woman : छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंदिरा आईवीएफ अस्पताल की एक करतूत सामने आई है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने मृत महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। इस खबर को न्यूज 24 ने प्रमुखता से दिखाया। इस खबर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Chhattisgarh News (सत्यपाल सिंह राजपूत) : छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंदिरा आईवीएफ अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है। महिला की मौत के बाद INDIRA IVF अस्पताल प्रबंधन ने उसके जिंदा होने का दावा किया और उसे एक प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया। हकीकत जानने के बाद पति के साथ पूरा परिवार हैरान रह गया।

विज्ञापन

राजनांदगांव जनपद के लखोनी गांव की रहने वाली नीलम साहू बच्चे की आस में पति मनोज साहू के साथ पंडरी स्थित इंदिरा आईवीएफ अस्पताल पहुंची। जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला के ऑपरेशन करने की बात कही। आरोप है कि हॉस्पिटल में स्टाफ की कमी से नीलम साहू की मौत हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। पति ने कहा कि उसकी पत्नी की मौत नहीं, बल्कि हत्या हुई। News 24 ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया। न्यूज 24 की खबर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले में कार्रवाई का भरोसा देते हुए कहा कि जांच में जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ