बिलासपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के अनुरूप आज से स्थानीय गोठानों में निर्मित गोबर पेंट से सरकारी भवनों की पुताई का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में गोबर से पेंट बनाने का काम जोरशोर से शुरू किया गया। पहले ही दिन आज 3 शासकीय स्कूल भवनों की पुताई गोबर पेंट से की जा चुकी है। इसके अलावा 6 स्कूलों में यह कार्य अभी चल रहा है।
रासायनिक पेंट कम है इसका दाम
इस पेंट की कीमत बाजार में उपलब्ध रासायनिक पेंट से कम है, साथ ही गोबर से निर्मित होने के कारण रासायनिक पेंट की तुलना में इसमें महक भी नहीं आती है। गांवो के गोठानों में संचालित रीपा में महिला समूहों द्वारा तैयार किया गया गोबर पेंट मल्टी नेशनल कंपनियों को टक्कर दे रहा है। पेंट निर्माण में अमूूमन मल्टी नेशनल कंपनियां ही काबिज थी लेकिन अब ग्रामीण महिलाएं भी इसमें मजबूती से कदम रख चुकी हैं। जिले में संचालित तीन रीपा गोठानों में समूह की महिलाओं द्वारा अब तक लगभग 1100 लीटर पेंट तैयार कर लिया गया है। गोबर पेंट से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है अपितु यह पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी फायदेमंद है।
इसकी गुणवत्ता उच्च स्तरीय है
नोडल अधिकारी डॉ रघुवंशी ने बताया कि जिले में चार गोठानों में संचालित रीपा में गोबर पेंट यूनिट स्थापित किया गया है। बिल्हा ब्लॉक के सेलर में नारीशक्ति समूह, कोटा ब्लॉक के रानीगांव में जागृति महिला समूह, शहरी गोठान मोपका में गोवर्धन महिला समूह द्वारा गोबर से पेंट बनाया जा रहा है। मस्तूरी ब्लॉक के गतौरा में पाठबाबा महिला समूह द्वारा भी जल्द ही गोबर से पेंट बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गोबर से बनने वाला प्राकृतिक पेंट बिल्कुल मल्टीनेशनल कंपनी द्वारा तैयार किए गए पेंट जैसा है। इसकी गुणवत्ता उच्च स्तरीय है। मल्टीनेशनल कंपनी की पेंट की तुलना में यह 40 फीसदी सस्ता होने के साथ ही यह पर्यावरण के अनुकूल है। इमल्शन पेंट की कीमत प्रति लीटर 265 रूपये है और यह 1, 2, 5, 10 और 20 लीटर के पैकेज में तैयार किया जा रहा है। इसी प्रकार डिस्टेम्पर प्रति लीटर 142 रूपए है और यह भी 1, 2, 5, 10 और 20 लीटर के पैकेज में तैयार किया जा रहा है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
17 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
20 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
26 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
27 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines