बिलासपुर: स्वास्थ्य एवं वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान तिफरा में नवनिर्मित जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षों में जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की व्यवस्था और वहां उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि नवनिर्मित भवन के बनने से यहां के स्टाफ को अच्छा माहौल और सुविधाएं मिला है। इससे अधिकारी एवं कर्मचारी बेहतर ढंग से कार्य का संपादन कर पाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को जी.एस.टी. बिलासपुर के विशेष आयुक्त एल. ध्रुव ने जी.एस.टी. कार्यालय के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
और पढ़िए – Jaipur News: ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान को बनाए सफल, जनता को मिले अधिकतम राहत’ – मुख्य सचिव
आगामी चुनाव को लेकर दिया बयान
बिलासपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आगामी चुनाव में भाजपा- कांग्रेस की स्थिति पर कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए बहुत परंपरागत उपजाऊ भूमि रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन कभी भी ओवरकॉन्फिडेंस नहीं होना चाहिए, पिछले चुनाव में भाजपा को सीटें मिली। ऐसे में भाजपा का मनोबल जरूर टूटा हुआ है। भाजपा हमेशा संघर्ष करते दिखी है लेकिन अब वैसी स्थिति नहीं दिखती है। फिर भी अपने सामने की टीम को कम नहीं आंकना चाहिए। सबको साथ लेकर कांग्रेस काम करेगी तो अच्छे परिणाम की पूरी संभावना है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
22 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines