Jaipur News: 'प्रशासन गांवों के संग अभियान को बनाए सफल, जनता को मिले अधिकतम राहत' - मुख्य सचिव
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur News: मुख्य सचिव उषा शर्मा ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार प्रशासन गांवों के संग अभियान को लेकर बेहद संवेदनशील है और सभी विभागीय सचिव यह सुनिश्चित करें कि अभियान के तहत जनता को अधिकतम राहत मिले।
शर्मा बुधवार को सचिवालय में प्रशासन गांवों के संग अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। इस दौरान उन्होंने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेवें और प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर सुनिश्चित करे।
अभियान का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से हो। जिससे अभियान्तगर्त जनहित के लक्ष्य सफल हो सके। मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान की उनके द्वारा नियमित समीक्षा की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रशासन गावों के संग अभियान का आयोजन प्रदेश के 11 हजार 283 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल से किया जा रहा है, जिसमे लगभग 30 विभागों की सहभागिता रहेगी। इन कैम्पों के माध्यम से मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर त्वरित राहत दी जाएगी। इस अभियान का राजस्व विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।
बैठक में राजस्व उपनिवेशन सैनिक कल्याण एवं देवस्थान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा सहित ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, सार्वजनिक निर्माण, जन अभियान्त्रिकी, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, परिवहन, जल संसाधन, वन, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: