---विज्ञापन---

बिलासपुर: स्वास्थ्य एवं वाणिज्य कर मंत्री सिंहदेव ने जीएसटी भवन का किया निरीक्षण

बिलासपुर: स्वास्थ्य एवं वाणिज्यिक कर मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान तिफरा में नवनिर्मित जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षों में जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की व्यवस्था और वहां उपलब्ध सुविधाओं का […]

---विज्ञापन---

बिलासपुर: स्वास्थ्य एवं वाणिज्यिक कर मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान तिफरा में नवनिर्मित जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षों में जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की व्यवस्था और वहां उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि नवनिर्मित भवन के बनने से यहां के स्टाफ को अच्छा माहौल और सुविधाएं मिला है। इससे अधिकारी एवं कर्मचारी बेहतर ढंग से कार्य का संपादन कर पाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री  सिंहदेव को जी.एस.टी. बिलासपुर के विशेष आयुक्त एल. ध्रुव ने जी.एस.टी. कार्यालय के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Jaipur News: ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान को बनाए सफल, जनता को मिले अधिकतम राहत’ – मुख्य सचिव

आगामी चुनाव को लेकर दिया बयान

बिलासपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आगामी चुनाव में भाजपा- कांग्रेस की स्थिति पर कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए बहुत परंपरागत उपजाऊ भूमि रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन कभी भी ओवरकॉन्फिडेंस नहीं होना चाहिए, पिछले चुनाव में भाजपा को सीटें मिली। ऐसे में भाजपा का मनोबल जरूर टूटा हुआ है। भाजपा हमेशा संघर्ष करते दिखी है लेकिन अब वैसी स्थिति नहीं दिखती है। फिर भी अपने सामने की टीम को कम नहीं आंकना चाहिए। सबको साथ लेकर कांग्रेस काम करेगी तो अच्छे परिणाम की पूरी संभावना है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 20, 2023 12:58 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola