Bihar, Chhattisgarh Going Prayagraj Many Trains Canceled: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में देश के कोने-कोने से करोड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। महाकुंभ में शामिल होने के लिए देश के साथ-साथ विदेशों से भी लोग आ रहे हैं। महाकुंभ का पर्व अब अपने अंतिम चरण पर है, ऐसे में पूरे भारत के हर एक राज्य से श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आतुर हैं। यही कारण है कि प्रयागराज आने वाली हर एक ट्रेन, बस और रास्ते पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। इसी बीच रेलवे की तरफ से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों को 23 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने प्रयागराज में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया है।
23 फरवरी तक कई ट्रेनें कैंसिल
दरअसल, भारतीय रेलवे को प्रयागराज जा रहे रेल यात्रियों की निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए काफी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इसी बीच भारतीय रेलवे की तरफ से एक बड़ी सूचना दी गई है। रेलवे ने 23 फरवरी तक बिहार और छत्तीसगढ़ से कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसलिए, अगर कोई बिहार और छत्तीसगढ़ से प्रयागराज आने के लिए ट्रेन से सफर की योजना बना रहा है, उसे भारतीय रेलवे की यह सूचना जरूर पढ़नी चाहिए।
छत्तीसगढ़ से रद्द की गई ट्रेनें
छत्तीसगढ़ से रद्द की ट्रेनों की लिस्ट में दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस शामिल है, जो 19 फरवरी से 21 फरवरी तक नहीं चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज से होकर गुजरते हुए बड़े-बड़े शहरों तक जाती है। दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस के रद्द होने से छत्तीसगढ़ के कई यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस का एक्सीडेंट, रायपुर के 22 यात्री मौत को छूकर लौटे
बिहार से रद्द की गई ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर को भी 23 फरवरी तक के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं, गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को 22 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों के रद्द होने के अलावा कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। इसमें जयनगर से प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी शामिल है। अब यह ट्रेन 28 फरवरी तक प्रयागराज से होकर नहीं चलेगी, क्योंकि प्रयागराज झूसी रेलवे स्टेशन पर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की संख्या बहुत ज्यादा है। रेलवे के अनुसार, जिन यात्रियों ने रद्द की गई ऐसी ट्रेनों में टिकट आरक्षित करवाए हैं, उन्हें अपने आप पैसे वापस मिल जाएंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
9 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
12 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
15 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
15 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
20 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines