सरेंडर करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ में मिलेंगे घर? जानें क्या है सरकार का स्पेशल प्रोजेक्ट

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना मिल रही है।

Balrampur News

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक अच्छी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है। यहां पहली बार नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के खास प्रोजेक्ट के तहत लाभ मिल रहा है। यहां 23 लोगों को इस खास प्रोजेक्ट के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। इन 23 लोगों को आवास के लिए मंजूरी दी गई है। वहीं, आत्मसमर्पण करने वाले एक नक्सली को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

23 लोगों को मिला योजना का लाभ

जिला पंचायत बलरामपुर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नयनतारा सिंह तोमर ने बताया कि स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन लोगों को दिया जा रहा है, जो नक्सली हिंसा से प्रभावित हैं या आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली हैं। तोमर ने बताया कि 77 लोगों की लिस्ट मिली थी, जिनमें से 30 लोगों को पात्र पाया गया। इसमें 23 लोगों को आवास के लिए मंजूरी दे दी गई। तकनीकी कमियों को दूर करने के बाद बाकी बचे 7 परिवारों को भी आवास के लिए मंजूरी दे दी जाएगी।

विज्ञापन

आत्मसमर्पित नक्सली को मिला PMAY का घर

नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सीताराम सोनवानी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिल रहा है। इसको लेकर सीताराम सोनवानी ने बताया कि वह 1999 में एक नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। उसकी पत्नी ने उसे नक्सली संगठन छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद वह 15 साल असम में रहे। फिर सीताराम सोनवानी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उन्हें अतीत में किए गए अपराधों के लिए 14 महीने जेल में भेज दिया गया। सीताराम सोनवानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसके परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले घर में वह खुश है। इसके लिए मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन

दंतेवाड़ा इनामी महिला नक्सली ढेर

इससे पहले 31 मार्च को सुरक्षा बलों की एक टीम ने दंतेवाड़ा के एक मुठभेड़ स्थल से 25 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली का शव, एक इंसास राइफल, गोला-बारूद और दैनिक उपयोग की अन्य चीजें बरामद की थीं। डीआरजी क्षेत्र के तहत सुरक्षा बल दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना और बीजापुर के सीमावर्ती गांवों – नेलगोड़ा, अकेली और बेलनार के भैरमगढ़ थाना क्षेत्रों में माओवादी विरोधी अभियान पर गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ