Balod Road Accident Inside Story: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार अलसुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग बुरी तरह घायल हुए, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए, जिन्होंने बताया कि हादसा क्यों-कहां और कैसे हुआ? हादसे का कारण ट्रक ड्राइवर की गलती बताया जा रहा है।
हादसा बालोद के डोंडी थाना इलाके के तहत पड़ने वाली भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा सड़क पर चौरहापावड़ के पास हुआ। घायलों ने बताया कि गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी SUV को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पिचक गई और सभी सवार कार के अंदर फंस गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। कार से घायलों को निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन निकाले जाने से 6 लोग दम तोड़ चुके थे।
यह भी पढ़ें:डॉक्टर की एक चूक से मरीज की मौत; जानें महिला की सर्जरी कहां हुई और कैसे गई उसकी जान?
नामकरण सामारोह से लौट रहे थे हादसाग्रस्त लोग
बालोद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अशोक जोशी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घायलों को घायलों को लोगों की मदद से कार से निकालकर डौंडी के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पहुंचाया, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव स्थित मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। आरोपी ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है। हादसे का शिकार हुए लोग जिले के गुंडरदेही इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं, जो रिश्तेदार के यहां बच्चे के नामकरण समारोह के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे।
मरने वाले लोगों में एक बच्चा, 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। कार (Cg04Ld8049) डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव में दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही थी कि सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक (Cg07Bq0941) ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह पिचक गई थी, इसलिए हादसाग्रस्त लोगों को डैमेज कार से निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
यह भी पढ़ें:हे भगवान! नौकरी से इतनी नफरत…जानें गुजरात के शख्स ने क्यों काटीं अपने ही हाथ की 4 उंगलियां?
हादसे में मरने वाले और घायल लोगों के नाम
हादसे में 30 वर्षीय दुर्पत प्रजापति पुत्र पूना राम उम्र निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), 50 साल की सुमित्रा बाई कुम्भकार पत्नी स्वर्गीय कार्तिक राम निवासी घोराड़ी महासमुंद, 35 साल की मनीषा कुम्भकार पत्नी विश्वनाथ निवासी ग्राम घोराड़ी महासमुंद, 50 साल की सगुन बाई कुंभकार निवासी ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, 55 साल की ईमला बाई पत्नी रेवा राम सिन्हा निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) और 7 साल का जिग्नेश कुम्भकार पुत्र प्रीतम कुम्भकार निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) की मौत हुई है।
घायलों में झमित कुमार पुत्र मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष निवासी गुरेदा (गुंडरदेही), बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), रूखमणी बाई पत्नी छबिलाल उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम भर्रे गांव, यूवराम साहू पुत्र घासी राम उम्र 30 वर्ष निवासी सिकोसा (गुंडरदेही), रम्भा बाई, ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), कुमारी बाई पत्नी रूपलाल कुम्भकार उम्र 55 वर्ष निवासी भर्रे गांव शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:OpenAI और ChatGPT पर सवाल उठाने वाले सुचिर बालाजी कौन? जिनकी अमेरिका में मौत
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
9 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines